{"_id":"1bbd10770320b8f5293a9fa6de390e73","slug":"up-irrigation-department-bogus-mining-permit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिंचाई विभाग की फर्जी अनुमति पर खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी सिंचाई विभाग की फर्जी अनुमति पर खनन
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की फर्जी अनुमति पर गंगनहर से अवैध खनन करने का मामला सामने आया है। बहादराबाद पुलिस को फिलहाल सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
मामला बहादराबाद थाने के पीछे गंगनहर का है। एसओ प्रदीप बिष्ट को सूचना मिली थी कि गंगनहर में अवैध खनन हो रहा है। वे जब पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो जेसीबी की मदद से 20-25 ट्रैक्टर ट्रालियां में खनिज सामग्री भरी जा रही थी। पुलिस ने जब इस कार्य में लगे लोगों से खनन की अनुमति दिखाने को कहा तो रुड़की के लंढौरा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के आरके धीमान द्वारा जारी किया गया अनुमति पत्र दिखाया।
विज्ञापन
पुलिस ने यूपी सिंचाई विभाग के जेई करन सिंह पंवार से इस संबंध में पूछा। जेई ने पुलिस को बताया कि उनके विभाग ने खनन की कोई अनुमति नहीं दी है। इस पर पुलिस ने खनन रुकवा दिया। एसओ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से फर्जी अनुमति के मामले में तहरीर देने को कहा गया है। यदि वह शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन