{"_id":"5717ce284f1c1bb8628b4b91","slug":"two-men-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को डूबने से बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों को डूबने से बचाया
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास स्नान करने के दौरान डूबते हुए दो युवकों को पुलिस के तैराकों ने बचा लिया। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद भेज दिया गया। दोनों देहरादून के निवासी है।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर दोपहर करीब 12.30 बजे दो युवक स्नान के दौरान गंगा में डूबने लगे। जैसे ही अन्य लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। शोर मचते ही पास में तैनात पीएसी की 40वी वाहिनी ई कंपनी के बचाव दल ने अभियान शुरू कर दिया। बचाव दल ने दोनों युवकों को गंगा से सकुशल निकाल लिया। होश में आने पर उन्होंने अपने नाम मुकेश मरछवाण पुत्र भरजी मरछवाण निवासी आर्यनगर देहरादून एवं विकेश पुत्र भगतराम निवासी करनपुर देहरादून बताया। बचाव दल में एसआई सोहन सिंह पसबोला, हेड कांस्टेबल जय सिंह नेगी, दिनेश सकलानी, दिनेश चौहान, हरिओम डंगवाल, बबलू देव शामिल रहे।
विज्ञापन