{"_id":"ae4a2b5b8beeca230f9e6ba7740e8159","slug":"theft-of-revalver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी सचिव के आवास से दिनदहाड़े रिवाल्वर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी सचिव के आवास से दिनदहाड़े रिवाल्वर चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Thu, 21 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मंडी परिसर स्थित मंडी सचिव के आवास में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर रोशनदान तोड़कर आवास में घुसे और मंडी सचिव की रिवाल्वर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली अंतर्गत रामपुर चुंगी स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव ऋषिपाल सिंह का आवास है।
विज्ञापन
आवास में वह अकेले रहते हैं। बुधवार सुबह 11 बजे वह तैयार होकर मंडी परिसर स्थित अपने कार्यालय आ गए। दोपहर सवा 12 बजे उन्होंने मंडी गार्ड संदीप को आवास से चाय बनाकर लाने के लिए कहा। इस पर संदीप उनके आवास पर गया और ताला खोलकर अंदर आया। उसने देखा कि कमरे का सारा सामान उथल पुथल है।
विज्ञापन
उसने तुरंत ही सचिव ऋषिपाल को इस बात की जानकारी दी। सूचना पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का ताला टूटा हुआ था। उनका ब्रीफकेस भी टॉयलेट में खुला हुआ पड़ा था। सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उनके ब्रीफकेस में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर थी।
विज्ञापन
जो अब ब्रीफकेस में नहीं है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि चोर रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे हैं और वहीं से वापस गए हैं। सचिव ऋषिपाल के मुताबिक चोर केवल उनका रिवाल्वर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
...तो सरफराज गैंग ने की चोरी
मंडी सचिव ऋषिपाल सिंह के आवास में चोरी करने वाले चोर जाते समय मेज पर एक कागज लिखकर छोड़ गए हैं, जिस पर लिखा है कि सभी बड़े लोग अपना पैसा सरकार में जमा करा दें। नहीं तो वह उसे चोरी कर लेंगे। पत्र के नीचे सरफराज गैंग लिखा है। पत्र में लिखी हैंडराइटिंग से लग रहा है कि लिखने वाला कम पढ़ा लिखा है। इस पत्र को लिखने के पीछे क्या उद्देश्य है। इसका पता तो चोरी का खुलासा होने पर ही लग सकेगा।