फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   stop mining vehicle by rural people

खनन सामग्री से लदे वाहनों को रोका

Sun, 05 Jul 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Sun, 05 Jul 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
stop mining vehicle by rural people

खनन सामग्री से लदे वाहनों से सड़क दुर्घटना की आशंका जताते हुए क्षेत्र के गोकलवाला गांव के ग्रामीणों ने गांव के बीच से गुजर रहे वाहनों को रोक लिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालियों सहित एक डंपर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जिसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा थमा।

विज्ञापन


थाना बुग्गावाला क्षेत्र के गांव गोकलवाला के ग्रामीण गांव से गुजरने वाले वाहनों को देखकर आक्रोशित हो गए। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के मुस्तकीम, पप्पू, इरफान, नौशाद आलम, सुलेमान आदि ने आठ ट्रैक्टर ट्राली और एक डंपर को गांव के रास्ते पर रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि ओवरलोड वाहनों से ग्रामीणों की जान को खतरा पैदा हो रहा है। पहले भी इन वाहनों के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। मोहम्मद रिजवान ने बताया कि यह खनन सामग्री बंजारेवाला स्थित एक स्टोन क्रशर से लाई जा रही है। करीब 15 दिन पहले भी गांव से होकर गुजरने वाले खनन सामग्री से भरे वाहनों के विरोध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने रोष जाहिर करते हुए भारी वाहनों की आवाजाही के चलते मकानों में आई दरारें भी दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस रोके गए सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इसके बाद मामला शांत हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed