फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sister-in-law to be delivered to families

भाभी-ननद को परिजन के सुपुर्द किया

Tue, 24 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 24 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। नीलधारा में कूदकर जान देने की कोशिश करने वाली दिल्ली की भाभी-ननद ने यह कदम क्यों उठाया यह श्यामपुर पुलिस भी नहीं जान पाई। सुबह होने पर पहुंचे परिजन के सुपुर्द कर पुलिस ने अपना पिंड छुड़ा लिया।

विज्ञापन

रविवार को चंडीघाट आधा पुल के नीचे दो महिलाओं के गंगा की मुख्य धारा में छलांग लगा देने पर दाह संस्कार को आए कुछ लोगों ने उन्हें बचा लिया था। जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिलाओं का आपस में ननद भाभी का रिश्ता होना सामने आया था। पुलिस ने पहुंचकर जब जानकारी ली थी तब उन्होंने अपने नाम बताया। खुद का पता दिलशाद गार्डन नई दिल्ली बताया था। पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दे दी थी। थानाध्यक्ष गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओं से यह जानने का भरसक प्रयास किया कि वह आत्महत्या करना क्यों चाहती थी लेकिन चुप्पी साधे रही। सोमवार को सूचना पर परिजन पहुंच गए थे, जिनकी सुपुर्दगी में उन्हें दे दिया गया। बाबू की दूध की डेयरी है। दोपहर बाद परिजन उन्हें लेकर वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed