{"_id":"634b38b829319933ae02ad4f3792bd30","slug":"pull-down-mini-bus-stuck-breath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से नीचे गिरी मिनी बस, अटकी सांसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल से नीचे गिरी मिनी बस, अटकी सांसें
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की क्षेत्र के सुल्तानपुर में देर शाम 28 यात्रियों को हरिद्वार से लक्सर लेकर आ रही मिनी बस सुल्तानपुर के समीप मिट्टी पर फिसलने से क्षतिग्रस्त होकर बेगमपुल पर लटक गई। दो युवकों की बहादुरी से जैसी ही सवारियों को बाहर निकाला गया। तभी मिनी बस एकाएक पुल से बीस फीट की गहराई में जा गिरी। घटना के दौरान यात्रियों की सांसे अटकी रहीं। हादसा टलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
शनिवार को एक मिनी बस हरिद्वार-लक्सर मार्ग से सवारियों को लेकर आ रही थी। शाम करीब छह बजे मिनी बस जैसे ही सुल्तानपुर से कुछ दूरी पर पड़ने वाले बेगम पुल पर पहुंची तो वहां पर पुल के निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी में उसका पहिया फिसल गया। जिससे सवारियों से भरी मिनी बस पुल की रेलिंग से टकराकर वहीं अटक गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान मिनी बस में बैठे अश्वनी और नीशू नामक दो युवकों ने हौंसला दिखाया और किसी तरह बस से नीचे उतर गए और बड़ी सावधानी के साथ एक-एक कर सवारियों को बाहर निकालना शुरू किया। जैसे-जैसे सवारियां बाहर निकलने लगी तो उन्होंने भी अन्य सवारियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
जैसे ही मिनी बस सवारियों से खाली हुई तभी वह पुल से 20 फीट की गहराई से नीचे जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त होते हुए पलट गई। हादसे में सवारियों की जान तो बच गई लेकिन मौत को पास से गुजरने का अहसास पाकर सभी चेहरे पर खौफ दिखाई दिया। इसके बाद सवारियां ने पीछे से आ रही मिनी बस में बैठकर गंतव्य को रवाना हुई।