{"_id":"c3a6e0e5554e245ebd9fbf6708d24c90","slug":"promising-marriage-shemale-taped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का वादा कर किन्नर से कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का वादा कर किन्नर से कुकर्म
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Sat, 08 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
किन्नर से शादी का झांसा देकर अप्राकृतिक कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने छह लाख की रकम भी हड़प ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे में किन्नर ने कहा है कि उसकी मुलाकात वर्ष 2013 में मोहल्ला कैथवाडा के वसीम पुत्र सलीम से हुई थी।
विज्ञापन
शादी का वादा कर सलीम ने अपना घर छोड़ दिया और उसके साथ रहने लगा। इसके बाद दोनों कई जगहों पर एक साथ घूमने गए। इस दौरान वसीम ने उससे कई किश्तों में चार लाख की रकम भी ले ली। आरोप लगाया कि साथ रहने के दौरान उसके साथ कई बार अप्राकृतिक कुकर्म भी किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। दबाव बनाने पर उसने समझौता किया तथा एक साल के अंदर रकम लौटने या शादी करने की बात कही। आरोप है कि फिर से मधुर संबंध बनाकर युवक ने उससे दो लाख की रकम फिर हड़प ली। शादी करने की बात कहने पर गाली गलौच कर हत्या की धमकी भी दी।
विज्ञापन
खुद को पीड़ित बता रहे किन्नर ने पुलिस से न्याय न मिलने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।