देसी बंदूकों के साथ एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में अवैध रूप से बनाई गई देसी बंदूकों को बेचने जा रहे दो लोगों को पुलिस ने घेर लिया। एक आरोपी 12 बोर की दो बंदूकों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस की एक टीम सोलानी पार्क के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच दो संदिग्धों की घेराबंदी करने पर एक भाग निकला। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम छोटा पुत्र सुलेमान व फरार साथी का नाम सलीम पुत्र फारूख निवासी ग्राम हजारा सिडकुल हरिद्वार बताया।
उसके कब्जे से टुकड़ों में खोलकर रखी गई 12 बोर की दो देसी बंदूकें बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी वीडी उनियाल ने बताया कि फर्नीचर का काम करने वाला सलीम देसी बंदूक बनाकर उनको बेचने का काम करता था।
ऑर्डर तैयार यह बंदूकें तैयार किसी को देनी थी। बंदूकों का सौदा कितनी कीमत व किसके साथ तय हुआ था, सलीम के गिरफ्तार होने पर ही इसका खुलासा होगा। अवैध असलहे बरामद करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई गोविंद कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल अकबर अली, प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।