{"_id":"db2dae5640f09531cc616697533ba09c","slug":"oil-theft-uncoverd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल चोर गिरोह का पर्दाफाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल चोर गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sat, 08 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। गिरोह के तार उत्तराखंड के साथ ही उत्तरप्रदेश, बिहार और राजस्थान से भी जुड़े बताए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि काफी समय से इंडियन ऑयल कारपोरेशन की पाइप लाइन से तेल चोरी करने की शिकायतें मिल रही थी। इस संबंध में आईओसी के अधिकारियों ने पिछले दिनों लक्सर में और बीती रात गंगनहर कोतवाली में भी तेल चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही पुलिस को बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि तेल चोरी करने वाले गिरोह के लोग रात में ही कमेलपुर बंदाखेड़ी के जंगल में बिछी लाइन से तेल चोरी करने आएंगे। इसपर पुलिस ने घेराबंदी के लिए जाल बिछा दिया। बृहस्पतिवार रात में पहले एक स्विफ्ट कार व इसके बाद एक टैंकर वहां पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद सेंट्रो कार में आठ-दस आदमी आए और पाइप लाइन में लगी वाल्व में पाइप लगाकर तेल चोरी करने लगे। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई और गिरोह के सदस्य भागने लगे लेकिन पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके साथ भाग निकले।
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस टीम को आठ हजार का इनाम देने की घोषणा की है। मौके से पुलिस ने तीनों वाहन और करीब अस्सी फीट लंबा पाइप भी कब्जे में लिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
इंस्पेक्टर दिनेश सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला, सुखपाल सिंह मान, गंभीर सिंह तोमर, अशोक कुमार, अरविंद रावत, चंद्रशेखर, आशुतोष तिवारी, रविंद्र खत्री, महावीर, सुरेश, कुलदीप सिंह, विनोद चपराना, सहन्सर पाल आदि ।