{"_id":"835c7fa05fd45435a350bb5b6df51379","slug":"natwarlal-booked-from-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से धरा गया नटवरलाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई से धरा गया नटवरलाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने फर्जी चेक के जरिये आठ लाख, नब्बे हजार की रकम ट्रांसफर होने के प्रकरण में उस खाताधारक को मुंबई से धर दबोचा जिसके खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष मार्च माह में मायापुर क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अनिल गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी शाखा में एक चेक सत्यापन के लिए आईसीआईसीआई बैंक से आया था। हरियाणा की एक फर्म के चेक को उन्होंने कैश कर दिया था और एकाउंट में रकम ट्रांसफर हो गई थी। जब फर्म के खाते से रकम ट्रांसफर हुई तब पता चला कि उक्त चेक फर्म ने जारी ही नहीं किया। पीएनबी के प्रबंधक की तरफ से मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। सामने आया था कि करीब आठ लाख, नब्बे हजार की रकम झिंकू विश्वकर्मा पुत्र रामदुलार विश्वकर्मा निवासी कुशवा गांव दीदारगंज आजमगढ़ यूपी हाल निवासी ओएनजीसी के सामने विश्वकर्मा चॉल धारावी मुंबई के खाते में ट्रांसफर हुई है। खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई ने मुंबई पहुंचकर आरोपी झिंकू को दबोच लिया। पेशे से बढ़ई झिंकू ने पूछताछ में बताया कि उसके रिश्ते के साले महेंद्र विश्वकर्मा ने ही उसके खाते में चेक लगाया था और वह ही जानता है कि फर्जी चेक उसके पास कहां से आया। तीस जनवरी को गिरफ्तार किए गए आरोपी को ट्रांजिड रिमांड पर लेकर पुलिस यहां ले आई। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा और दूसरे आरोपी महेंद्र विश्वकर्मा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन