फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   murdered wife then suicide himself.

पहले पत्नी का गला काटा, फिर खुद का

Sat, 07 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 07 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
murdered wife then suicide himself.

रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेंड़ा अनंतपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक शराबी पति ने धारदार हथियार से पहले पत्नी का गाल काट दिया फिर अपने गले पर वार कर लिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी अलीशेर की शादी डाडा जलालपुर निवासी इमराना से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। किसी बात को लेकर पिछले दो माह से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। पुलिस के अनुसार अलीशेर पेशे से ड्राइवर है और शराब पीने का आदी है।

विज्ञापन


इसको लेकर भी दोनों का अक्सर झगड़ा हुआ करता था। नाराज होकर दो माह पहले इमराना अपने मायके चली गई थी। काफी प्रयास के बावजूद चार दिन पहले ही इमराना का पति अलीशेर उसे वापस घर लाया था। पर दोनों का विवाद कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम दोनों में किसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ और अलीशेर ने धारदार हथियार से पहले पत्नी का गला काट दिया। फिर अपने गले पर भी वार कर लिया। इससे मौके पर ही इमराना (28) की मौत हो गई, जबकि अलीशेर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल अलीशेर को अस्पताल भिजवाया गया, जहां से चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।  इमराना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है।


---------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed