{"_id":"b129f3f2599f43c92320076602e770d6","slug":"murder-police-hold-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनारसी गांव में खूनी संघर्ष के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस की नरमी के बीच कुछ लोग दोनों पक्षों में सुलह कराने में भी जुटे हैं।
विज्ञापन
बिनारसी गांव में 11 नवंबर की रात मुमताज की दुकान पर गांव के कुछ किशोरों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हुई थी। जमकर पथराव भी हुआ।
विज्ञापन
जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल होने के साथ ही उपचार के दौरान माधोपुर निवासी आदिल की मौत हो गई थी। वह यहां अपने मामा के घर पर रहता था। उसके मामा साजिद की तहरीर पर ही पुलिस ने ताज मोहम्मद, जुलफान, नौशाद, फरमान, याकूब के खिलाफ घर में घुसकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मगर चार दिन बीतने पर भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
इससे गांव में मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास में भी जुटे हैं। उधर, थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी का कहना है कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।