फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   mawa caught 12 quintals of poor

घटिया किस्म का 12 क्विंटल मावा पकड़ा

Sun, 08 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर-नारसन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर-नारसन Updated Sun, 08 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

मंगलौर-नारसन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाकर तीन कारों में लादकर मुजफ्फरनगर से रुड़की, हरिद्वार लाया जा घटिया किस्म का 12 क्विंटल मावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ लिया। मावे के सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने दो अन्य वाहनों में लाए जा रहे मावे के भी दो सैंपल लिए।
शनिवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने टीम के साथ मिलावटी मावे को राज्य में आने से रोकने के लिए नारसन बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान दो कारों में मावा रखा मिला। जिसे टीम ने पकड़ लिया गया। इसके अलावा एक कार को मंगलौर में मावा उतारते हुए पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने अपना मावा न बताकर अन्य लोगों के नाम बताए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मावे से लदे वाहनों को मंगलौर कोतवाली ले आई। टीम ने पुलिस एवं वाहन चालकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि मावा मालिकों को सूचना दी गई है, जब वह आ जाएंगे तो मावे के सैंपल भरकर उसे छोड़ दिया जाएगा। अगर नहीं आए तो मावे को नष्ट करा दिया जाएगा। टीम ने नारसन बार्डर पर चेकिंग के दो अन्य वाहनों में भी मावे के दो सैंपल लिए।

जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेज जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में संतोष कुमार पांडेय, योगेंद्र  कपिल कुमार, योगेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed