फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanvd come to kill the long hand lay five pocket detritus

कांवड़ में लंबा हाथ मारने आए पांच जेबकतरे धरे

Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। श्रावण मास के कांवड़ मेले में इन दिनों जहां देश के अलग अलग राज्यों से लाखों शिवभक्त गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं, वहीं श्रद्धालुओं की जेब काटकर सीजन में कमाई करने के लिए जेब कतरे भी दूर-दूर से पहुंचे हैं। हरिद्वार पुलिस ने बुधवार को पांच ऐसे जेबकतरों को दबोच लिया जो यहां बाकायदा होटल में कमरा लेेकर ठहरे हुए थे। आरोपियों के कब्जे से चाकू, खुखरी व ब्लेड के अलावा पांच हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने जेबकतरों को होटल में ठहराने वाले एक कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

हरिद्वार कोतवाली के पुलिसकर्मी गिरीश चंद्र भट्ट, अमित कुमार और भरत सिंह बुधवार को कांवड़ मेला ड्यूटी पर थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने पांच जेबकतरों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय खत्री, निवासी आंचल, नेपाल हाल निवासी संजय कालोनी फरीदाबाद, दीपक निवासी जवाहर कालोनी, सारन, फरीदाबाद, मयूर, नीटू शर्मा निवासी हरोरा, बिलारी, मुरादाबाद और राजेंद्र कुमार निवासी ध्रुवपुर, सुखरौ, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल बताया।  आरोपियों के कब्जे से पांच ब्लेड, कटर, एक चाकू व एक खुखरी के अलावा पांच हजार रुपये और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि पांचों आरोपी कांवड़ में जेब काटने हरिद्वार आए थे और यहां रेलवे स्टेशन के सामने शुभ गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। जेबकतरों को ठहराने वाले होटल कर्मचारी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेक हो गए जेबकतरे
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह कांवड़ मेले के दौरान हरकी पैड़ी, मंसा देवी मंदिर जैसी भीड़ भाड़ वाली जगहों पर श्रद्धालुओं की जेब काटते थे। बीते 20 जुलाई को मंसा देवी मंदिर से एक श्रद्धालु का पर्स चोरी करने पर 12 हजार रुपये मिले थे। आरोपी अजय खत्री ने इनमें सात हजार रुपये अपनी पत्नी मंजू खत्री को ई बैंकिंग के जरिये उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने पैसे भेजने में मदद करने वाले की जानकारी भी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed