{"_id":"bc09b12d007fee62e44a6e0219c91954","slug":"jump-in-pot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख तालाब में कूदा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देख तालाब में कूदा आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 16 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबिश के लिए फाजिलपुर गांव में पहुंची पुलिस टीम को देख आरोपी तालाब में कूद गया। आरोपी को डूबता देख पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाने के लिए वर्दी समेत तालाब में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
फाजिलपुर गांव निवासी अमरनाथ के किसी मामले में कोर्ट से वारंट हुए थे। कोर्ट से वारंट जारी होने पर इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी अहसान और दिनेश बृहस्पतिवार रात उसे पकड़ने के लिए गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की भनक पाकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह बचने के लिए तालाब में कूद गया। उसे तालाब में डूबता देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने के लिए वर्दी समेत तालाब में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उसे तालाब से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन