{"_id":"92c3730af8b950ea9b27f4c79ec98d52","slug":"gun-capture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने वाले चाचा से तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारने वाले चाचा से तमंचा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 16 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजे को गोली मारने वाले चाचा की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। घटना डेढ़ माह पुरानी है। करीब चार दिन पूर्व आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन
करीब डेढ़ माह पूर्व मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव निवासी सोहनपाल ने अपने ही भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद आरोपी चाचा सोहनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जब से पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस के दबाव के चलते आरोपी सोहनपाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए चार दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे रिमांड पर लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन