फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   fire on (re) ranger pistol

रिटायर्ड रेंजर की पिस्टल से ग्रामीण को लगी गोली

Thu, 05 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 05 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
रुड़की के लालवाला
विज्ञापन
मजबता गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक रिटायर्ड रेंजर की पिस्टल से निकली गोली ग्रामीण को जा लगी। गोलीकांड ग्राम प्रधान की बैठक पर होने की खबर पर पुलिस गांव में दौड़ पड़ी। लेकिन, इससे पहले ही घायल को गुप्त जगह ले जाकर इलाज शुरू करा दिया गया। पुलिस देर शाम तक ग्रामीण व प्रधान पक्ष के लोगों की तलाश में जुटी थी।
बंदरजूड निवासी वहीद पुत्र फक्कर बुधवार को लालवाला मजबता गांव गया था। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान की बैठक पर वन विभाग का एक रिटायर्ड रेंजर भी मौजूद थे। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड रेंजर की पिस्टल से गोली चल गई।
लहूलुहान वहीद को रिटायर्ड रेंजर व प्रधान अपने परिजनों के साथ रुड़की की ओर लेकर दौड़े। सूचना पर बुग्गावाला एसओ भगवान मेहर टीम सहित गांव पहुंचे। लेकिन, पुलिस को कोई भी सही जानकारी देने को तैयार नहीं हुआ।
इतना ही नहीं रुड़की में बताए गए नर्सिंग होम में भी पुलिस को कोई नहीं मिला।
गोलीकांड के पीछे खनन से लेकर ठेकेदारी जैसा कारोबार का कारण होने की चर्चाएं होती रही। वहीं गुपचुप इलाज कराने को लेकर भी तमाम सवाल उठे। सीओ मंगलौर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर बुग्गावाला पुलिस गांव पहुंची थी। लेकिन, घायल ग्रामीण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed