फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Father killed son hanged in the gum

पिता की मौत के गम में बेटे ने फांसी लगाई

Thu, 19 Nov 2015 12:28 AM IST
haridwar, crime news
haridwar, crime news Updated Thu, 19 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Father killed son hanged in the gum

हरिद्वार। पिता की मौत के गम में बेटे ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेते हुए युवक के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक घर से 12 नवंबर को लापता हो गया था।

विज्ञापन


बुधवार को मातृसदन के सामने गंगा पार क्रिकेट खेलने गए बच्चे ने कनखल पुलिस को वहां स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव फंदे से पेड़ पर लटके होने की सूचना दी। जगजीतपुर चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लिया। मृतक युवक की पहचान 29 वर्षीय अमरदीप पुत्र भोपाल निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर मृतक के भाई कमल को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस के मुताबिक अमरदीप 12 नवंबर को घर से लापता हो गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता जी! आपके पास आ रहा हूूं
‘मुझे पापा की मौत देखी नहीं जा रही है। मुझे उनकी बहुत याद आ रही है। मैं उनके पास जाना चाह रहा हूं। मेरी मौत के लिए किसी को परेशान नहीं किया जाए’। सुसाइड नोट में यह बात लिखकर अमरदीप फंदे पर झूल गया था। पुलिस के मुताबिक बीमारी के चलते अमरदीप के पिता भोपाल का नवंबर में निधन हो गया था। पिता के देहांत से अमरदीप मानसिक रूप से परेशान था। जिसके करण उसने 12 नवंबर को घर से निकल गया। चौकी इंचार्ज ओमकांत भूषण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे ले लिया है। अन्य पहलुओं पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed