फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   death of new born baby

घंटों बाद भी नहीं पहुंची 108, नवजात की मौत

Thu, 21 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Thu, 21 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
death of new born baby

रेलवे कालोनी में महिला की डिलीवरी के लिए उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजन 108 सेवा को फोन करते रहे। लेकिन, दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। महिला की तबियत को देखते हुए घर के अंदर ही उसकी डिलीवरी कराई गई। लेकिन, कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई। वहीं मामले में डिप्टी सीएमओ डा. अनिल वर्मा जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन



लक्सर की रेलवे कालोनी निवासी मोनिका को बृहस्पतिवार सुबह 7.50 पर प्रसव पीड़ा हुई। इस पर उसके पति ने एंबुलेंस 108 को फोन कर मौके पर बुलाया। 108 पर तैनात कर्मचारी ने दस मिनट में आने की बात कही। लेकिन, कई बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस के कर्मचारी हर बार 10 मिनट में आने की बात कहते रहे। ऐसे ही करीब दो घंटे बीत गए। इसी दौरान परिजनों ने घर पर ही दाई को बुलाकर डिलीवरी करा दी।
विज्ञापन



कुछ ही देर बाद नवजात बच्चे की किसी कारण से मौत हो गई। बच्चे की मौत की से परिजनों में काफी रोष है। इस बात की शिकायत डिप्टी सीएमओ डा. अनिल वर्मा को भी मिली। डिप्टी सीएमओ का कहना है कि नवजात बच्चे की मौत किस कारण हुई है यह तो पता नहीं। लेकिन, इस मामले में एंबुलेंस की लापरवाही की जांच कराई जाएगी। जांच में मामला सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed