{"_id":"93d71154928343a013a1efc6cf15fbfa","slug":"dead-body-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लापता व्यक्ति का शव जंगल में पानी से भरे एक गड्ढे से बरामद हुआ। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार केवलपुरी गांव निवासी बरफान सिंह पुत्र राम सिंह रविवार को घर से भैंस लेने के लिए सौपरी गांव गया था। सोमवार को उसे सौपरी में देखा भी गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से बरफान सिंह का कोई पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार को दोपहर ग्यारह बजे गांव के जंगल में स्थित पानी के गड्ढे में ग्रामीणों ने बरफान सिंह के शव को देखकर उसके परिजनों व रायसी पुलिस चौकी को सूचना दी। बरफान सिंह के सिर पर चोट के निशान व कान से खून बह रहा था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि केवलपुरी गांव के जंगल में बरफान सिंह का शव मिला है। सोमवार को बरफान सिंह नशे की हालत में सौपरी गांव में देखा गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल लिखित में तहरीर नहीं आई है। इसके बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।