{"_id":"406e68bd141c3b40754d663cac17375b","slug":"daroga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में भिड़े दारोगा और पार्षद पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली में भिड़े दारोगा और पार्षद पति
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की की गंगनहर कोतवाली में झगड़े के समझौते के दौरान दारोगा और पार्षद पति भिड़ गए।
विज्ञापन
दोनों के बीच जमकर नोकझोंक होने पर पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराया। बाद में दोनों का परिचय कराते हुए मामला शांत करा दिया गया।
सिविल अस्पताल में एंबुलेंस चलाने वाले एक ड्राइवर पर पिछले हफ्ते हमला करने आए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने दौड़ा लिया था। गंगनहर कोतवाली में तहरीर देने के बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए थे। चार दिन पहले दोनों पक्ष समझौते के लिए कोतवाली गंगनहर पहुंचे थे।
मगर एक पक्ष समझौते को राजी नहीं हुआ। मंगलवार को फिर कुछ लोग दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंचे। एक पक्ष की तरफ से एक पार्षद पति भी कोतवाली पहुंचे। किसी बात को लेकर समझौते में मौजूद दारोगा और पार्षद पति आपस में उलझ गए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पार्षद पति ने दारोगा को सलीका सीखने की हिदायत दी तो दारोगा ने भी शिकायत से न डरने की बात पूरे दावे से कह डाली। नोकझोंक होने पर पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करते बताया कि दारोगा कुछ दिन पहले ही कोतवाली में आए हैं। अभी तक दारोगा और पार्षद पति का आपस में परिचय नहीं था। कोतवाली के पुराने पुलिसकर्मियों ने उन्हें मिलवाते हुए विवाद शांत कराया। इसके बाद झगड़े के दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। एसएसआई महेश्वर पुर्वाल ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी से समझौता हो गया है।
विज्ञापन