फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   bhura shotely in roorkee

भूरा को रुड़की लाने की कवायद

Sat, 16 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 16 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

गैंगवार का आरोपी अमित उर्फ भूरा एक माह बाद भी पेशी पर रुड़की नहीं आ पाया

विज्ञापन
है। उसे पंजाब की पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे रुड़की पेशी पर भेजने के लिए पुलिस ने अब मकोका कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। भूरा इस समय मकोका के तहत तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है।

पांच अगस्त को रुड़की उप कारागार के मेनगेट पर हुए गैंगवार की वारदात में शामिल रहे अमित उर्फ भूरा की अभी तक रुड़की कोर्ट में एक बार भी पेशी नहीं हो सकी है। रुड़की पुलिस ने गैंगवार के बाद भूरा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन भूरा बागपत में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

करीब डेढ़ माह पूर्व पंजाब की पटियाला पुलिस ने अमित उर्फ  भूरा को गिरफ्तार किया था। उस समय से अब तक भूरा रुड़की पेशी पर नहीं आ पाया है। गैंगवार मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर जयदेव आर्य ने बताया कि भूरा को रुड़की पेशी पर भेजने के लिए मकोका कोर्ट में प्रार्थना पत्र भेजा गया है।

पेश नहीं हुआ तो होगी कुर्की
रुड़की। गैंगवार मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर जयदेव आर्य ने बताया कि बंदी रक्षक आनंद प्रकाश को कोर्ट ने पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हो सका। अब कोर्ट ने उसे पेश होने के लिए एक सप्ताह का और समय दिया है। यदि वह एक सप्ताह में पेश नहीं होता है तो उसके घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed