फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   B. Subhash warrant issued, the police team rushed

सुभाष का वारंट बी जारी, पुलिस टीम रवाना

Sun, 06 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 06 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। पैसेंजर ट्रेन में आगजनी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सुभाष रामचंद्रन को हरिद्वार लाने का रास्ता साफ हो गया है। सीजेएम कोर्ट से जारी वारंट बी लेकर जीआरपी की टीम पुरी (उड़ीसा) के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन

चार नवंबर को मेला प्लेटफार्म संख्या नौ पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लगा दी थी। कोच में आगजनी की घटना को अंजाम देने का आरोपी सुभाष रामचंद्रन उड़ीसा के पुरी पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पुरी पुलिस की पूछताछ में मूल रुप से तमिलनाडू के रहने वाले सुभाष रामचंद्रन ने कई खुलासे किए थे। जीआरपी पुलिस की एक टीम आरोपी से पूछताछ कर लौट चुकी है, लेकिन कई सवाल अभी अनसुलझे ही हैं। लिहाजा आरोपी को यहां लाकर पूछताछ करने की एक्सरसाइज चल रही थी। एसओ जीआरपी दिनेश कुमार ने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट बी जारी कर दिया है। पुलिस टीम वारंट लेकर पुरी के लिए रवाना हो गई है। पुरी की स्थानीय अदालत और जेल में वारंट बी दाखिल कर उसे यहां लाया जाएगा। स्थानीय कोर्ट से पूछताछ के लिए आरोपी सुभाष रामचंद्रन को रिमांड पर लेंगे। पूछताछ में कई राज से पर्दा उठने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed