फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   attempt to suicide

फांसी के फंदे पर झूला युवक

Sat, 16 May 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 16 May 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
attempt to suicide
भेल के सेक्टर चार में शॉपिंग कांप्लेक्स में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है।सुभाष नगर निवासी मोहम्मद शाकिर पुत्र मोहम्मद अहसान की शॉपिंग कांप्लेक्स में नाई की दुकान थी। शुक्रवार रात वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन

 

पड़ताल पर मालूम पड़ा कि शाकिर ने एक परिचित को फोन कर दुकान पर बाहर से ताला लगवाया है। उन्होंने बताया था कि जरूरी काम से उन्हें अचानक बाहर जाना पड़ गया है। घबराए परिजन आनन-फानन दुकान पहुंचे और ताला तोड़कर भीतर गए।
विज्ञापन


दुकान में ही पीछे की तरफ बने कमरे में शाकिर का शव रस्सी के फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक कमेटी के धंधे से भी जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed