फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   arreast

तीन हत्यारोपी कलियर में दबोचे

Fri, 13 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 13 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

गुजरात में भाजपा नेता समेत दो लोगों की हत्या कर फरार हुए पांच लाख के इनामी तीन बदमाशों को एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) व उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कलियर क्षेत्र से दबोच लिया।

विज्ञापन

गुजरात पुलिस सर्विलांस के जरिये हाई प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपियों को ढूंढती हुई उत्तराखंड तक पहुंची थी। यहां स्थानीय पुलिस व एसओजी की मदद से 24 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर टीम गुजरात ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते दो नवंबर को गुजरात के भरूच जिले में भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख गिरीश बंगाली और व्यापारी परगणेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड में गुजरात सरकार की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुजरात एटीएस के सीओ बलवंत सिंह छाबड़ा की अगुवाई में एक टीम मंगलवार को उत्तराखंड पहुंची और पुलिस व एसओजी के साथ मिलकर कलियर में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

आरोपी मोहसीन, निसार व हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि पकड़े गए एक आरोपी पर पहले से ही इनाम घोषित चला आ रहा था।
हत्याकांड के बाद तीनों आरोपियों को पकड़ने पर पांच लाख का इनाम और घोषित कर दिया गया था। सीओ रुड़की कुलदीप असवाल ने बताया कि गुजरात एटीएस की टीम स्थानीय पुलिस व एसओजी की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed