{"_id":"73996ca8c011fc2d2f9633fc3d5dc425","slug":"ardhkunb-tandem-on-terror-shadow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धकुंभ पर मंडराया आतंकी साया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्द्धकुंभ पर मंडराया आतंकी साया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की गिरफ्त में आए पाक जासूस एजाज का कबूलनामा यदि सही है तो अर्द्धकुंभ मेले पर आतंकी साया मंडरा रहा है। कुंभनगरी से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर जासूस पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) को भेज चुका है। जासूस से रायवाला कैंट के नक्शे मिलने से अर्द्धकुंभ पर आतंकी साया मंडराने की आशंका और बलवत हो गई है।
विज्ञापन
27 नवंबर को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मेरठ में पाक जासूस एजाज को गिरफ्तार किया था। तब से जासूस एक के बाद एक खुलासा कर एसटीएफ को चौंका रहा है। पूछताछ में जासूस ने यह भी कबूला है कि उसने हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले अर्द्धकुंभ मेले को लेकर रैकी की है। इसके लिए वह कई दिन तक हरिद्वार में भी रुका था। एसटीएफ को पाक जासूस से हरिद्वार में खिंचवाई गई एक फोटो मिली है। उसने खुलासा किया कि अर्द्धकुंभ से संबंधी कई जानकारियां उसने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को मुहैया करवाई है। इसमें उसने अर्द्धकुंभ में जुटने वाली भीड़, कांवड़ यात्रा एवं अन्य लक्खी स्नानों में जुटने वाली भीड़ का पूरा जिक्र किया है। अर्द्धकुंभ में देश के किस-किस प्रदेश से अधिक श्रद्धालु आते हैं। उनकी संख्या लगभग कितनी रहती है इसकी जानकारी भी वह जुटा चुका है। पाक जासूस के कब्जे से रायवाला कैंट के नक्शे मिलने से अर्द्धकुंभ मेले पर सीधे-सीधे आतंकी साया मंडराने की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसे में अर्द्धकुंभ को लेकर पुलिस को अब सुरक्षा के और कड़े इंतजाम करने होंगे। नहीं तो जरा सी चूक, लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
कोट
पाक जासूस ने पूछताछ में क्या-क्या खुलासे किए हैं। इसकी जानकारी मिल गई है। एक पुलिस टीम पूछताछ के लिए मेरठ भेजी जा रही है। अर्द्धकुंभ की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस है। किसी श्रद्धालु को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
जीएस मर्तोलिया, डीआईजी अर्द्धकुंभ मेला।