फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Afhgani make voter card

अफगानी नागरिक ने बनाया पहचान पत्र

Wed, 04 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Wed, 04 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Afhgani make voter card

हरिद्वार। ज्वालापुर में रह रहे एक अफगानी नागरिक (शरणार्थी) ने खुद को भारतीय दर्शाते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया है। यह भी सामने आया कि बिना लाइसेंस के अफगानी साहूकारी का धंधा भी कर रहा है। शिकायत पर हरकत में आई एलआईयू के एसआई विजय सिंह की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कटहरा बाजार में मस्जिद के पीछे वाली गली में शरणार्थी असलम खान पुत्र नजर खान वर्ष 1997-98 से रहता है। इसका जन्म बंगाल में वर्ष 1962 में हुआ था। मूल रूप से अफगानिस्तान के बख्तूनी के नागरिक को ऑल इंडिया बख्तून जिगरा ए हिंद कार्यालय (पोलूजेला स्टोर कलकत्ता, पश्चिम बंगाल) संस्था ने सदस्यता पहचान पत्र जारी किया है। यह पहचान पत्र वर्ष 2020 तक वैद्य है।
विज्ञापन


एलआईयू के रिकार्ड में भी वह बख्तूनी नागरिक है। लेकिन इसके पास भारत का नागरिक होने का कोई प्रमाण नहीं है। एलआईयू के दारोगा विजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि गोपनीय जांच में सामने आया कि बख्तूनी नागरिक ने अपनी नागरिकता छिपाते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया है। जबकि यह अपराध की श्रेणी में आता है। यह भी पाया गया कि वह बिना लाइसेंस से साहूकारी के धंधे से जुड़ा हुआ है और ब्याज पर रकम लेने वालों को धमकाता रहता है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बख्तूनी नागरिक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं हुआ खुलासा
हरिद्वार। अफगानी नागरिक के चेहरे से नकाब उतारने में एक आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह करीब छह माह से यहां से लेकर देहरादून तक बैठे आला अफसरों को शिकायत कर रहा था, लेकिन सुनवाई बहुत धीमी गति से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed