फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ेयरी स्वामी के घर हुई चोरी का खुलासा

ेयरी स्वामी के घर हुई चोरी का खुलासा

Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ेयरी स्वामी के घर हुई चोरी का खुलासा

विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल से सटे जगजीतपुर गांव में नितिन वालिया के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए कनखल पुलिस और सीआईयू की टीम ने बिजनौर के एक आरोपी को दबोचा है। चोरी के आरोपी के कब्जे से एक सोने की चेन और दो अंगूठी बरामद की गई है। आरोपी लखनऊ और ऊधमसिंह नगर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
थाना कनखल परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि डेरी स्वामी नितिन वालिया के घर उस वक्त चोरी हो गई थी जब वह परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा कैद हो गया था। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए सोमवार की देर रात एक चोर को जगजीतपुर क्षेत्र की छोटी नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस के हत्थे चढ़े चोर दीपक शर्मा पुत्र रघुवीर शर्मा निवासी मोहल्ला बंदूकछीयान थाना छोटी सब्जी मंडी धामपुर बिजनौर के कब्जे से एक सोने की चेन, दो अंगुठियां बरामद की गई। उन्होंने बताया कि एक आरोपी पप्पी सैनी पुत्र रामसैनी निवासी फुलवारी सिलिगुडी दार्जलिंग पश्चिम बंगाल जेवर लेकर अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश कर रहे हैं। आरोपी पैदल घूमकर रैकी करते हैं और फिर वारदात को अंजाम देते है। इस दौरान एसओ ओमकांत भूषण, एसआई नरेंद्र सिंह, एसआई नागेंद्र घिल्डियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
मोबाइल फोन से खुली राह
चोरी की वारदात को अंजाम देकर फुर्र हुए चोर का पकड़ में आना नामुमकिन ही था लेकिन उसकी एक गलती से पुलिस के हाथ उसके गिरेबान तक पहुंच गए। दरअसल चोर ने घर से चोरी किए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चोर की तबियत बिगड़ी
हत्थे चढ़े चोर की अचानक तबियत खराब होने पर आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चोर को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ घंटों के उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed