{"_id":"5b1033e74f1c1ba06e8b59f7","slug":"91527788519-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा प्रेमी को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा प्रेमी को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी
Updated Thu, 31 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगा में गिर रहे नाले की फोटो फेसबुक पर अपलोड करने पर प्रेस फोटोग्राफर गंगा प्रेमी रामेश्वर गौड़ को एक युवा पुरोहित ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
गंगा प्रेमी रामेश्वर गौड ने बृहस्पतिवार को कई पत्रकारों के साथ कोतवाली पहुंचकर युवा तीर्थ पुरोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने पुरोहित के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पेशे से प्रेस फोटोग्राफर रामेश्वर गौड़ गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर कई बार धरना- प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने 26 मई को एक समाचार पत्र में गंगा में गंदगी को लेकर प्रकाशित खबर की फोटो अपने फेसबुक में अपलोड़ की थी। आरोप है कि इस मामले में युवा तीर्थ पुरोहित विनय खेवड़िया ने बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए फोटो पर टिप्पणी की है। टिप्पणी में गंगा प्रेमी को सार्वजनिक स्थान पर बुरी तरह पीटने की धमकी दी गई है। डरे- सहमे गंगा प्रेमी ने युवा पुरोहित से अपनी एवं अपने परिवार को खतरा बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन