फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   स्टील की डिलीवरी के नाम पर ठग लिए पौने छह लाख

स्टील की डिलीवरी के नाम पर ठग लिए पौने छह लाख

Wed, 21 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्टील की डिलीवरी के नाम पर ठग लिए पौने छह लाख

विज्ञापन
बहादराबाद।
स्टील की सप्लाई के नाम पर एक औद्योगिक इकाई के मालिक से पौने छह लाख की रकम ठग ली गई। पीड़ित ने गाजियाबाद की एक फर्जी कंपनी के मालिक के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र के बेगमपुर पार्क चार में अजलदीप इंजीनियरिंग कंपनी है। कंपनी के मालिक अजय कुमार चौहान ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके परिचित संदीप कुमार नाम के व्यक्ति ने गाजियाबाद की एक कंपनी से स्टील दिलवाने की बात कही थी। आरोप है कि खुद को फ्रीफेब नाम की कंपनी का मालिक बता रहे अंकित सिंह से मोबाइल फोन पर वार्ता हुई थी और स्टील की डिलीवरी देने की बात तय हो गई। आरोप है कि यूएसए स्टील प्राइवेट लिमिटिड कंपनी के स्वामी अंकित कुमार के खाते में दस व सत्रह जनवरी को पौने छह लाख की रकम जमा करा दी गई। तय समय गुजरने के बाद भी जब डिलीवर नहीं हुई तब पड़ताल करने पर पता चला कि इस नाम की कोई कंपनी ही नहीं है। आरोप है कि खुद को कंपनी का मालिक बता रहे अंकित कुमार नाम के व्यक्ति से जब मोबाइल फोन पर संपर्क कर रकम वापस मंागी गई तब उसने गाली गलौच करते हुए हत्या की धमकी दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed