फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भेल में हुए गैंगरेप के आरोपी दबोचे

भेल में हुए गैंगरेप के आरोपी दबोचे

Fri, 28 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
भेल में हुए गैंगरेप के आरोपी दबोचे
हरिद्वार। भेल के सेक्टर दो में महिला फैक्ट्री कर्मी से हुए गैंगरेप में हरकत में आई रानीपुर पुलिस ने तीनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। इधर, आरोपियों के परिजन ने पीड़िता पर झूठा आरोप लगाते हुए कोतवाली कैंपस में भी हंगामा भी काटा। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली एक युवती ने मंगलवार की देर शाम कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था कि तीन युवकों ने उसके साथ रेप किया। सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवती का आरोप था कि उसकी जान पहचान प्रदीप कुमार निवासी शिवलोक कालोनी भभूतवाला बाग से थी। आरोप है कि आरोपी उसे घूमाने की बात कहकर भेल सेक्टर दो के एक आवास में ले गया था। जहां पहले से ही मौजूद उसके दोस्त राजेश यादव और प्रवीण सैनी निवासी धीरवाली ने उसके साथ रेप किया था। आरोपी उसे भगत सिंह चौक के पास छोड़कर इस संबंध में मुंह खोलने पर हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, आरोपियों के परिजन ने झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा भी काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed