{"_id":"5ba53ab6867a557ed33fcaae","slug":"81537555126-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनखल पुलिस के हत्थे चढ़ा झपटमार, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनखल पुलिस के हत्थे चढ़ा झपटमार, दूसरा फरार
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल पुलिस के हत्थे चढ़े एक झपटमार से एक सोने की चेन का हिस्सा एवं पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर में झपटमारी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को आरोपी अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
कनखल थाना कैंपस में नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जगजीतपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर स्कूटी सवार युवक शुभम पुत्र बृजपाल निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर कनखल को पकड़ गया। युवक की तलाशी लेने पर कब्जे से सोने की चेन का हिस्सा एवं पांच हजार की रकम बरामद हुई। थाने लाकर की गई पूछताछ में युवक ने कबूला कि उसने अपने साथी गौरव राणा निवासी राज विहार कालोनी जगजीतपुर के साथ मिलकर गणेशपुरम कालोनी में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। यही नहीं प्रेम नगर आश्रम तिराहे के पास भी एक महिला से बैग छीना था। बैग में से 22 हजार की रकम मिली थी। जिस उन दोनों ने बांट ली थी। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि युवक ने हरिद्वार, ज्वालापुर व कनखल क्षेत्र में झपटमारी एवं चेन स्नेचिंग की गई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है, जिसकी तस्दीक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे दूसरे आरोपी गौरव राणा की भी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।