फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे बनी थी ग्राम प्रधान, मुकदमा दर्ज

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे बनी थी ग्राम प्रधान, मुकदमा दर्ज

Sun, 14 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे बनी थी ग्राम प्रधान, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाली गांव औरंगाबाद की हरदेश पत्नी साधुराम के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वर्ष 2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में औरंगाबाद के ग्राम प्रधान पर हरदेश ने ग्राम प्रधान के पद पर जीत दर्ज की थी। यह पद आरक्षित था। तब ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज करने वाली हरदेश ने खुद को धनकर जाति का होना बताया था। चुनाव जीतने के बाद इस संबंध में जांच की गई थी तब उसका जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद ग्राम प्रधान के पद से हरदेश को हटा दिया था। रविवार को हल्का लेखपाल प्रवीण सिंह की ओर से फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर ग्राम प्रधान निर्वाचित होने वाली हरदेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed