फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कहासुनी पर ठेकेदार ने की हवाई फायरिंग

कहासुनी पर ठेकेदार ने की हवाई फायरिंग

Fri, 08 Mar 2019 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी पर ठेकेदार ने की हवाई फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र की लाल मंदिर कालोनी में बुधवार देर रात पेशे से ठेकेदार ने हवाई फायरिंग कर दी। स्थानीय पुलिस ने लाइसेंसी असलहे को कब्जे में लेकर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। इधर, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की लाल मंदिर कालोनी क्षेत्र में फायरिंग की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि ठेकेदार ईश्वर चंद वर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की है। अपने घर आए एक युवक से ठेकेदार की कहासुनी हो गई थी। आरोपी ठेकेदार ने रिवाल्वर लेकर युवक को दौड़ा लिया और हवाई फायरिंग कर दी। देर रात ही ठेकेदार को कोतवाली लाया गया और फिर लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले ली गई। एसएसआई विकास भारद्वाज ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपेार्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed