फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के ताबड़तोड़ छापे

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के ताबड़तोड़ छापे

Mon, 11 Feb 2019 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के ताबड़तोड़ छापे
हरिद्वार। भगवानपुर तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब पीकर कई लोगों की मौत बाद अवैध शराब के खिलाफ शुरू हुआ पुलिस का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को पुलिस ने अलग-अलग जगह से 38 तस्करों को बड़ी मात्रा में शराब के साथ दबोचा।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि सोमवार को ज्वालापुर पुलिस ने नालचंद वाला खानपुर निवासी अमित को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं श्यामपुर पुलिस ने शिमला देवी को अवैध शराब के 22 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। बहादराबाद पुलिस ने ग्राम गोविंदपुर निवासी प्रताप पुत्र जयवीर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ और बहादराबाद पुलिस ने सतपाल सिंह और रघुवीर सिंह निवासी अहमदपुर ग्रंट को तीन तीन लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रुड़की कोतवाली पुलिस ने ग्राम ढंडेरी ख्वाजपुर निवासी योगेंद्र को अंग्रेजी शराब के 28 पव्वे, बंदारोड माहीग्रान रुड़की निवासी शाहदाब को 30 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया। रुड़की पुलिस ने ही मोहनपुरा निवासी चरण सिंह को 30 पव्वे के साथ और लक्सर पुलिस ने गुरुदयाल, धर्मसिंह तथा सचिन निवासी लक्सर को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, जबकि लक्सर पुलिस ने लक्सर गांव निवासी सचिन को पांच लीटर, कुंआ खेड़ा निवासी पंजाब सिंह को दस लीटर, दोशनी निवासी अनिल को 25 पव्वे, भिक्कमपुर निवास परमजीत को दस लीटर कच्ची शराब और कुंआखेड़ा निवासी दिनेश को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरी निवासी सतीश को 48 पव्वे, धारीवानी निवासी टिंकु को 22 पव्वे, पथरी स्टेशन निवासी बलविंदर तथा सुखरासा निवासी ईश्वर को तीन-तीन लीटर शराब के साथ तथा दर्गागढ़ निवासी सुशील को तीन लीटर, फूलगढ़ निवासी रंजीत को तीन लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। बुग्गावाला पुलिस ने रसूलपुर टोंगिया निवासी बबलू व सुरेश को 12 व 15 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। इसी गांव की एक महिला को भी आठ लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। कलियर पुलिस ने रहमतपुर निवासी भोला को 40 पव्वे और शिवदासपुर प्रवीण को 34 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया। झबरेड़ा पुलिस ने शेरपुर खेलमउ निवासी नीटू को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गंगनहर पुलिस ने मोहल्ला सती निवासी संजू को 33 पव्वे और अरविंद को 29 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। जबकि पश्चिम अंबर तालाब निवासी महबूब उर्फ टोनी को 30 पव्वे तथा इमली रोड़ निवासी नौशाद को 50 पव्वे, मंगलौर पुलिस ने नजरपुरा निवासी मोहनलाल को 44 पव्वे और गुर्जरवाड़ा निवासी अश्वनी को कार में लाए जा रहे देशी शराब के 48 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। मंगलौर पुलिस ने ही गाधारोना तिराहे से शमसूद आलम को 48 पव्वे देशी शराब तथा नात्थूखेड़ी निवासी अजय सिंह को पांच लीटर कच्ची शराब तथा एक महिला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। भगवानपुर पुलिस ने कंजा बहादरपुर निवासी सतेंदर को 48 पव्वे और कुंजा बहादरपुर के ही राजपाल को 48 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed