{"_id":"5a808bf14f1c1b5e6e8b4ae3","slug":"41518373873-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने को लेकर किसी ने नहीं की दावेदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोने को लेकर किसी ने नहीं की दावेदारी
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। करीब 50 लाख के सोने के गहने को लेकर अभी तक किसी ने दावेदारी नहीं की है। मृतक सराफ के परिजन ने भी अभी तक हरिद्वार पुलिस से संपर्क नहीं साधा है। इधर, मालखाने में जमा गहने को लेकर पुलिस असहज है।
स्थानीय बस स्टैंड परिसर में बस से उतर रहे सहारनपुर के मोहल्ला कास्तयान निवासी सराफ पंकज जैन पुत्र दिनेश जैन को मिरगी का दौरा पड़ा था। इसी बीच मौके पर पहुंचे चेतक सवार पुलिस ने सराफ को जिला अस्पताल भेजा था। पुलिसकर्मी तब दंग रह गए थे जब बैग से सोने के गहने बरामद हुए थे। हायर सेंटर भेजे गए सराफ की मौत हो गई थी। हरिद्वार पुलिस जेवरात को लेकर बेहद परेशान हैं। विशेषकर मालखाना मोहर्रिर को अधिक चौकसी बरतनी पड़ रही है। सराफ के परिजनों ने भी अब तक पुलिस से संपर्क साधकर सोने पर दावा नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि गहनों के लिए उनसे अभी तक किसी ने संपर्क नहीं किया है। ब्यूरो