फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शादी अनुदान योजना में गड़बड़झाला, नियमां के विपरीत बांटा अनुदान

शादी अनुदान योजना में गड़बड़झाला, नियमां के विपरीत बांटा अनुदान

Mon, 15 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
शादी अनुदान योजना में गड़बड़झाला,  नियमां के विपरीत बांटा अनुदान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गरीब तबके के परिवारों की कन्याओं के लिए संचालित शादी अनुदान योजना में गड़बड़झाला सामने आया है। विभागीय अफसरों ने निर्धारित प्रावधानों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दिया। प्रकरण उजागर होने के बाद सीडीओ ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। अब इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी और पटल सहायक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। सीडीओ ने बताया कि विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक से पत्र व्यवहार किया जा रहा है।

लक्सर निवासी एक व्यक्ति ने सीडीओ स्वाति भदौरिया को शिकायत दर्ज कराई कि उसने बेटी की शादी के लिए अनुदान आवेदन किया था, लेकिन विभागीय अफसरों ने उसे अनुदान नहीं दिया। जबकि उसके बाद आवेदन करने वाले व्यक्ति का अनुदान स्वीकृत कर दिया। जबकि योजना के तहत पहले आओ -पहले पाओ के तहत ही अनुदान देने का अधिकार है। सीडीओ स्वाती भदौरिया ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। सीडीओ भदौरिया ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और संबंधित पटल सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक समाज कल्याण को पत्र भेजा जा रहा है। सीडीओ स्वाति भदौरिया का कहना है कि कई और विभागों में अनियमितता बरतने की शिकायतें आई हैं जिसकी गोपनीय जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो संबंधित अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed