{"_id":"5a98312c4f1c1b14598b466f","slug":"31519923500-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस उपलब्ध कराकर भेजा हायर सेंटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीपीयू कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस उपलब्ध कराकर भेजा हायर सेंटर
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार घायल भाई-बहन को सीपीयू कर्मियों ने पहले जिला अस्पताल भर्ती में कराया, फिर गंभीर स्थिति पर होने से सीपीयू कर्मियों ने एंबुलेंस उपलब्ध कराते हुए रेफर कराने में मदद की। घायल भाई-बहन थाना मंडावली नजीबाबाद बिजनौर के रहने वाले हैं।
चंडी चौक पर सीपीयू एसआई कैलाश गौड़ और कांस्टेबल मेहताब अली को वाहनों की चेकिंग के दौरान सड़क हादसे की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत 108 के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से फिर जौलीग्रांट के लिए रेफर करवाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई। एसआई कैलाश गौड़ ने बताया कि घायल की पहचान थाना मंडावली नजीबाबाद बिजनौर के राम त्यागी के रूप में हुई। उसके साथ उसकी बहन भी थी।
विज्ञापन
सीपीयू कर्मियों को करेंगे सम्मानित
हरिद्वार। सेक्यूलर टॉस्क फोर्स (एसटीफ) की जांगड़ा भवन में हुई बैठक में सीपीयू कर्मियों के कार्य की सराहना की। फोर्स के अध्यक्ष प्रमोद खारी ने कहा कि सीपीयू बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। सीपीयू को मजबूत बनाने की जरूरत है। इनकी सतर्कता से लोगों की मदद होती रही है। दोपहिया वाहन लेकर चलने वाले को यातायात के वाहनों का पालन करते हुए हेलमेट पहनकर चलना चाहिए। अगर कोई घटना हो जाए और हेलमेट नहीं पहना होता है तो उसमें गंभीर चोट या जान भी जा सकती है। इसलिए जनता को सीपीयू का विरोध नहीं करना चाहिए। खारी ने कहा कि उनके संगठन की ओर से सीपीयू कर्मियों को सम्मानित करेंगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अमित धवन, उपाध्यक्ष आशीष चौहान, गौरव शर्मा, हितेश धवन, सुमित पांडे, अंश खान, फैजल, सुरेश मोहन, राजीव शर्मा, गुड्डू, आकाश खारी, विनोद कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन