फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पंद्रह साल से फरार चल रहे नानू हत्याकांड का आरोपी दबोचा

पंद्रह साल से फरार चल रहे नानू हत्याकांड का आरोपी दबोचा

Mon, 15 Oct 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह साल से फरार चल रहे नानू हत्याकांड का आरोपी दबोचा
हरिद्वार। पंद्रह साल पहले हुए नानू हत्याकांड में फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी अपराधी को खड़खड़ी चौकी पुलिस ने आखिरकार दबोच ही लिया। कत्ल का आरोपी लंबे समय से पटना (बिहार) में पहचान बदलकर ऑटो रिक्शा चला रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की रामगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी के रहने वाले नानू की हत्या कर दी गई थी। उसका शव रेलवे लाइन पर मिला था। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में नानू के दो दोस्त महेंद्र और नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आरोपी गुड्डू पुत्र मेघराज निवासी रामगढ़ नई बस्ती फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर ढाई हजार का इनाम घोषित कर दिया था। खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने फरार चल रहे आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गुड्डू को रेलवे स्टेशन हरिद्वार के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने परिजन से मुलाकात करने आ रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया कि गुड्डू ने अपना नाम अशरफ अली पुत्र अनवर अली रख लिया था और लंबे समय से वह मछुवा टोली आलमगंज जिला पटना बिहार में रहकर ऑटो रिक् शा चला रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed