फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पुजारी और ग्रगामीणों को बंधक बनाकर मंदिर में लूट

पुजारी और ग्रगामीणों को बंधक बनाकर मंदिर में लूट

Sat, 11 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुजारी और ग्रगामीणों को बंधक बनाकर मंदिर में लूट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी। शुक्रवार रात में हथियारबंद बदमाशों ने पथलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी व एक अन्य ग्रामीण को बंधक बनाकर 52 हजार रुपये की नगदी लूट ली। पुजारी और ग्रामीण की ओर से विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंदिर में ही सोया एक और ग्रामीण ने बदमाशों से छूटकर जंगल में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार पथरी क्षेत्र के जंगल में स्थित प्राचीन पथलेश्वर महादेव मंदिर के महंत अखिलेश गिरी रोजमर्रा की तरह शुक्रवार रात में भी पड़ोसी गांव शिवगढ़ के पूर्व प्रधान मांगेराम व सलेखचंद के साथ मंदिर परिसर में ही सो रहे थे। रात में करीब एक बजे पांच बदमाशों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उनके ऊपर हमला बोल दिया। बदमाशों ने मंदिर के पुजारी अखिलेश गिरी व सलेखचंद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि मांगेराम बदमाशों के ऊपर अपना बिस्तर फेंककर जंगल में जा छिपा। बदमाशों ने पुजारी व सलेख चंद को बंधक बनाकर 52 हजार रुपये के अलावा इनवर्टर बैटरी व अन्य कीमती सामान उठा लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। वह सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर के अलावा एलईडी मानीटर भी उठाकर ले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद मांगेराम ने पुलिस और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर महंत अखिलेश गिरी व सलेखचंद को बंधन मुक्त कराया। सूचना पाकर सीओ लक्सर चंदन सिंह बिष्ट और पथरी एसओ दीपक कठैत ने भी घटना की बाबत जानकारी ली। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। उन्होंने घटना का शीघ्र खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed