फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 03 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
होली के पर्व पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर आपस में झगड़ रहे युवकों को मौके से भगाया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
धनौरी की सिंचाई विभाग की कालोनी के युवक आपस में मिलकर शुक्रवार को होली के पर्व पर किराए पर डीजे लेकर आए थे। दोपहर के समय डीजे को अपने-अपने घर के सामने बजाने को लेकर युवकों के दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कालोनीवासियों ने युवकों के दोनों गुटों को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन दोनों गुट अपनी- अपनी जिद पर अड़े रहे। काफी देर तक हो-हल्ला होने के बाद युवकों के दोनों गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए धनौरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर झगड़ रहे युवकों को मौके से भगाया। इस बाबत धनौरी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


गांव में घुसा सांभर, अफरा तफरी
धनौरी। तेलीवाला गांव स्थित एक मकान में शनिवार को सांभर घुसने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे एक सांभर जंगल से रास्ता भटककर आबादी के समीप बने तेलीवाला निवासी इमरान के मकान में आ घुसा। जिसे देखकर घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शोर मचाकर आसपास के पड़ोसियों को सूचना दी। वहीं मकान मालिक इमरान एव अन्य ग्रामीण रहीश अहमद ने बताया कि कुत्तों के डर से यह सांभर खेतों की ओर से भागता हुआ आबादी में आ पहुंचा और घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि सांभर ने घर को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सांभर को घर से निकाल कर खेतों के रास्ते जंगल की ओर भगा दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खानपुर रेंज की वह विभाग टीम को भी दी, लेकिन कोई भी वन कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा। ग्रामीणों ने अकेले ही सांभर को घर से निकाल कर जंगल की ओर छोड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed