फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नेहा हत्याकांड की गुत्थी उलझी

नेहा हत्याकांड की गुत्थी उलझी

Sat, 21 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नेहा हत्याकांड की गुत्थी उलझी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर के आंबेडकर नगर में शुक्रवार रात हुए नेहा हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझ गई है। पति पर हत्या का आरोप लगने के बाद पुलिस की जांच में एक युवक का नाम सामने आने पर पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब पुलिस उस युवक की तलाश में जुटी है। इधर, प्रारंभिक जांच में पति अरुण के खिलाफ ठोस सबूत के अभाव में पुलिस गिरफ्तारी में जल्दबाजी नहीं कर रही है। पति और सास से पूछताछ जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। शुक्रवार की देर रात आंबेडकर नगर में किराए पर रहने वाली नेहा (25) की बेलन से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी। प्रथम दृष्टया हत्या करने का संदेह पति अरुण कुमार पर ही लगा था। पुलिस ने देर रात ही आरोपी बताए जा रहे पति को हिरासत में ले लिया था।
घटनास्थल पर टूटा बेलन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया था, लेकिन सुबह होते- होते हत्याकांड ने नया मोड़ लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस की जांच में लोधामंडी के रहने वाले एक युवक का नाम भी सामने आया है, जिसकी जान पहचान मृतका से थी।
विज्ञापन

पुलिस जब युवक के घर पहुंची तब उसकी मां ने युवक के गंगनहर में डूबने की बात कहकर चौंका दिया। हालांकि युवक के गंगनहर में डूबने की पुष्टि नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस पति और सास बबली देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया एक अन्य युवक का नाम सामने आया है, उसके बारे में भी जानकारी जुटा रहे है। पति एवं सास से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। इधर, मृतका के पिता ने संदेह के आधार पर दामाद अरुण एवं अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।


पति से पूछताछ के बाद खड़े हुए कई सवाल
हरिद्वार। नेहा हत्याकांड की कहानी में कई ऐसे सवाल खड़े हो गए, जब पुलिस को अपनी जांच की दिशा बदलनी पड़ गई।
दरअसल, सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत रही नेहा शुक्रवार को फैक्ट्री नहीं गई थी। वह दिन में रेलवे फाटक के पास जूतों की दुकान पर गई थी, जहां उसका पति कार्यरत है। पति से मुलाकात के बाद नेहा मोहल्ला कोटरावान में अपनी ससुराल पहुंची थी। डेढ़ साल के बेटे अरनव को सास बबली के सुपुर्द कर नेहा लौट आई थी, फिर दोपहर बाद अरुण भी खाना खाने पहुंचा था। पूछताछ में पति ने कहा कि वह फिर दुकान पर चला गया था लेकिन शाम आठ बजे उसकी मां ने फोन कर जानकारी दी थी कि बहू फोन नहीं उठा रही है। मां की सूचना पर पति घर पहुंचा था। बकौल पति तब मोहल्ले में बिजली नहीं थी। अंदर पहुंचकर उसने जब मोबाइल फोन की टॉर्च जलाई तो पत्नी का शव बेड पर पड़ा देखा। उसने मकान मालिक, ससुराल एवं अपने परिजनों को सूचना दी। पति की मानें तो खून भी सूखकर गाढ़ा हो चुका था और घर के अंदर कोल्ड ड्रिक्स की बोतल और कुरकुरे पड़े थे। पति ने पूछताछ में किसी भी तरह के विवाद से इंकार किया। पति की यही सब बात पर गौर कर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की है।


इन पर भी पुलिस का फोकस
हरिद्वार। हत्याकांड की जांच में उलझी पुलिस अब इलैक्ट्रानिक्स सर्विलांस, सीसीटीवी और फोरेंसिक साक्ष्य को महत्वपूर्ण मानकर चल रही है। घटनास्थल से मोबाइल फोन का सेल डॉटा एकत्र कर लिया गया है। पति के मोबाइल फोन की लोकेशन भी निकाली जा रही है। रेलवे फाटक के पास जूतों की दुकान यूनिक कलेक्शन के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रहे हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी पुलिस का फोकस है। जिससे ये साफ हो सकता है कि मौत कितने घंटे पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed