{"_id":"5af0878b4f1c1bc03d8b71a3","slug":"191525712779-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट की सूचना पर दौड़ी रानीपुर पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूट की सूचना पर दौड़ी रानीपुर पुलिस
Updated Mon, 07 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
असलहे की नोंक पर कार लूटने की सूचना पर एक प्रापर्टी डीलर ने रानीपुर पुलिस को घंटों दौडाए रखा। बाद में पता चला कि कार लूटी नहीं गई थी, बल्कि उसके दो दोस्त ही ले गए थे। रानीपुर पुलिस ने पूरे मामले की तस्वीर साफ होने पर शराब के नशे में धुत रहे प्रापर्टी डीलर और कार ले जाने वाले उसके दोनों दोस्तों का चालान कर दिया।
पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार देर रात करीब बारह बजे मध्य हरिद्वार निवासी मोहित गुप्ता ने सूचना दी कि टिबड़ी रेलवे फाटक के पास उसकी कार लूट ली गई है। कार के स्वामी मोहित गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार निवासी न्यू हरिद्वार कालोनी ने मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस को बताया कि चार हथियारबंद बदमाश उसकी कार लूटकर ले गए है। पुलिस अभी जांच में जुटी थी कि लूटी गई कार लेकर दो युवक खुद कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कार लूटी नहीं गई है बल्कि मोहित गुप्ता उनका दोस्त है और वह सभी सिडकुल के एक होटल में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में एक साथ शरीक हुए थे। वह उसकी रजामंदी से ही कार लेकर गए थे। मामले की तस्वीर साफ होने पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत रहे प्रापर्टी डीलर, उसके दोस्त पुलिसकर्मी राहुल यादव और राहुल त्यागी निवासीगण शिवलोक कालोनी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन