फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बैंक शाखा से तीन लाख की रकम ले उड़ा टप्पेबाज

बैंक शाखा से तीन लाख की रकम ले उड़ा टप्पेबाज

Thu, 16 May 2019 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बैंक शाखा से तीन लाख की रकम ले उड़ा टप्पेबाज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

चंद्राचार्य चौक से चंद कदम की दूरी पर पंजाब नेशनल बैंक (अहमदपुर शाखा) परिसर में एक व्यापारी का तीन लाख की रकम से भरा बैग टप्पेबाज ले उड़ा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
ज्वालापुर के पीठ बाजार में गुप्ता केमिकल के नाम से फर्म है। बृहस्पतिवार की दोपहर फर्म के मालिक शुभम गुप्ता बैंक शाखा में तीन लाख की रकम जमा कराने पहुंचे थे। लोन डिपार्टमेंट में बैठकर वह बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे कुर्सी पर रखे उनके काले बैग को अंदर ही मौजूद एक युवक लेकर चलता बना। करीब दो मिनट बाद जब व्यापारी ने देखा तो बैग गायब मिला। व्यापारी के शोर मचाने पर बैंक स्टॉफ एकत्र हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मनेाज मैनवाल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी गई तो सामने आया कि नीले कपड़े पहना एक युवक पहले से ही बैंक शाखा में मौजूद था और वह व्यापारी के पीछे आकर खड़ा हो गया था। जैसे ही व्यापारी की नजर घूमी, वह पीछे रखा बैग लेकर चलता बना। स्थानीय पुलिस ने व्यापारी के साथ मिलकर पूरा क्षेत्र खंगाल लिया लेकिन कोई कामयाबी मिल सकी। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि टप्पेबाजी की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल व्यापारी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में सुरक्षा के नहीं इंतजाम
बड़ी हैरानी की बात ये है कि बैंक प्रबंधन की तरफ से भी सिक्योरिटी के इंतजाम नहीं है। बैंक शाखा में कौन आ रहा था। वह क्या कर रहा है। इसे लेकर कोई टोका टाकी तो छोड़िए नजर रखने वाला भी कोई नहीं है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
रेल चौकी पुलिस क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम ले रहा है। न ही टप्पेबाजी, चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लग पा रहा है। कई घटनाएं रेल चौकी क्षेत्र में हो चुकी हैं। क्षेत्र में यातायात व्यवस्था की तरफ भी संबंधित चौकी का ध्यान नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed