{"_id":"5c378c1cbdec2273182aa347","slug":"171547144220-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालापुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वालापुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ज्वालापुर क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के मायके पक्ष ने भी किसी तरह की शिकायत फिलहाल पुलिस से नहीं की है।
एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि देर रात क्षेत्र की लाल मंदिर कालोनी में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ज्योति (32) पत्नी धर्मेद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं पाए गए है। प्रारंभिक पूछताछ में मृतका के पति ने बताया कि देर रात उसकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वह आनन फानन में उसे सिटी अस्पताल लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि मृतका की शादी वर्ष 2005 में हुई थी और उसके तीन बच्चें हैं। बताया कि महिला के पिता हुकम सिंह निवासी मझौला मुरादाबाद यूपी भी यहां पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं की है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ जाएगा।