{"_id":"5bd8a445bdec226970457709","slug":"171540924485-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में महिला दुकानदार के गले से झपटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीतापुर में महिला दुकानदार के गले से झपटी चेन
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
सीतापुर गांव में महिला दुकानदार के गले से चेन झपटकर स्नेचर फरार होने में कामयाब रहे। देर शाम तक चले चेकिंग अभियान के बाद भी पुलिस के हाथ आरोपी नहीं चढ़ सके।
घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। गांव सीतापुर के रहने वाले चंद्रशेखर की घर के बाहर किराना की दुकान है। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर चंद्रशेखर की पत्नी भी दुकान संभालती है। मंगलवार की शाम काले रंग की मोटरसाइकिल सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था। हेलमेट उतारकर युवकों ने महिला से सिगरेट खरीदी। फिर वे सिगरेट पीने लग गए। इसी दौरान एक युवक ने गले पर झपट्टा मारकर गले से चेन छीन ली और फिर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जमालपुर कलां रेलवे फाटक की तरफ फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी और राहगीर एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसएसआई संजीव थपलियाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद चेन स्नेचरों की धरपकड़ के लिए वॉयरलेस पर सूचना प्रसारित कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि बदमाशों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं।