फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मदद के नाम पर छात्र के 45 हजार उड़ाए

मदद के नाम पर छात्र के 45 हजार उड़ाए

Thu, 24 May 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मदद के नाम पर छात्र के 45 हजार उड़ाए

विज्ञापन
हरिद्वार।
मदद के नाम पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र का एटीएम कार्ड बदलकर 45 हजार की रकम उड़ा ली गई। ठगी का शिकार होने की जानकारी छात्र को मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर हुई। स्थानीय पुलिस ने छात्र की शिकायत पर ठग को तलाश किया लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चल सका।
बृहस्पतिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला बीटेक का छात्र शुभम किसी कार्य से ज्वालापुर गया था। छात्र को पैसे की आवश्यकता हुई तो वह एक बैंक के एटीएम पर पहुंचा। एटीएम से नकदी न निकलने पर वहां मौजूद एक युवक ने उसे मदद करने की बात कही। युवक ने एक बार प्रयास करने के बाद कार्ड वापस लौटा दिया। चंद मिनट बाद ही वहां से निकले छात्र के मोबाइल फोन पर 45 हजार की रकम निकलने का मैसेज आया तब होश उड़ गए। छात्र एटीएम पर पहुंचा लेकिन युवक वहां मौजूद नहीं था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन


रेडीसन ब्ल्यू को आबकारी विभाग ने भेजा नोटिस
हरिद्वार। वेबसाइट पर पांच सितारा होने का दावा करने वाले सिडकुल के रेडीसन ब्लू होटल प्रबंधन को आबकारी विभाग ने बार का कम लाइसेंस शुल्क जमा कराने पर नोटिस भेजा है। जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार की ओर से भेजे गए नोटिस में लिखा है कि होटल ने बार लाइसेंस की फीस दस लाख जमा की है, लेकिन अगर होटल पांच सितारा सुविधा उपलब्ध कराता है तो लाइसेंस शुल्क पंद्रह लाख अदा करना होता है। आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि होटल ने वेबसाइट पर पांच सितारा होटल होना दर्शाया है, यदि उनका होटल पांच सितारा है तो कम लाइसेंस शुल्क जमा किया गया है। होटल प्रबंधन को इस बाबत एक नोटिस भेजकर उनका जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी। होटल प्रबंधन को बताना होगा कि उनका होटल पांच सितारा है या नहीं, यदि नहीं है तो वेबसाइट पर क्यों दर्शाया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस बारे में पर्यटन विभाग से भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed