फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भाजपा नेता ने मांगी चौथ, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता ने मांगी चौथ, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने मांगी चौथ, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
हरिद्वार।
खेत से मिट्टी उठाने का ठेका लेने वाले भाजपा नेता से पचास हजार की चौथ मांगने के आरोप में कांग्रेसी नेता, उसका एक साथी फंस गए हैं। जिलाधिकारी की मौजूदगी में भंडाफोड़ होने के बाद भाजपा नेता की ओर से इस संबंध में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक रावत के कार्यालय में एक शख्स पहुंचा। उसने डीएम को बताया कि उसके एक परिचित के खेत से फर्जी अनुमति के आधार पर मिट्टी उठाई जा रही है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने संदेह होने पर पैरवी कर रहे शख्स को कार्यालय से बाहर भेजा। फिर खेत स्वामी, उसके बेटों से जब डीएम ने गहनता से पूछताछ की तब पूरे मामले की हकीकत सामने आ गई। इधर, जिलाधिकारी के समक्ष वह शख्स भी पहुंचा गया जिसने खेत से मिट्टी उठाने का ठेका लिया हुआ है। जिलाधिकारी ने पैरवी करने आए शख्स को फिर अपने कार्यालय में बुलाकर जमकर क्लास ली।
विज्ञापन

इधर, ठेकेदार एवं भाजपा नेता राकेश कुमारर पुत्र रामचंद्र निवासी फेरुपुर रामखेड़ा ने सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अरुण, तरुण पुत्रगण रामपाल निवासी गांव जमालपुर कलां का खेत मिट्ठी उठाने के लिए लिया हुआ है। आरोप है कि कांग्रेसी नेता धर्मवीर पुत्र रघुनाथ निवासी हजारी बाग कनखल अपने साथी ईशान गोयल के साथ खेत पर पहुंचे थे और पचास हजार रुपये देने की मांग की थी। तब रकम न होने पर शुक्रवार को रोशनाबाद में मिलने की बात कही थी। आरोप है कि शुक्रवार को रोशनाबाद में मुलाकात होने पर कांग्रेसी नेता एवं ईशान गोयल को जब पचास हजार की रकम देने से इंकार किया तब उन्होंने गाली गलौच करते हुए हत्या की धमकी दी। धमकी दी कि आरटीआई में सूचनाएं मांगकर उसके खिलाफ विवाद खड़ा कर देंगे। एसआई लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed