{"_id":"5c670110bdec2273792f4a25","slug":"161550254352-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..किशोर की मौत के मामले की शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..किशोर की मौत के मामले की शुरू की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ज्वालापुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनास्थल के पास लगे एक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है।
बृहस्पतिवार देर शाम मोहल्ला हज्जावान निवासी समीर (15) पुत्र शमीम का शव सड़क किनारे मिला था। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किशोर की मौत हुई है। मामले में परिजन एवं क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा काटा था। तब पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें समझा बुझाकर कर शांत किया था। शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी तेज कर दी है। एक निजी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि वाहन चालक की तलाश कर रहे हैं।