फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Sun, 30 Dec 2018 02:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रानीपुर क्षेत्र की एक युवती ने एक शादीशुदा युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक की प्रेमिका ने भी उसे हत्या की धमकी दी। रानीपुर पुलिस ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार की देर शाम युवती ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी दोस्ती अभिनव भारद्वाज निवासी अपर रोड से थी। आरोप है कि धीरे धीरे युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। जब उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है तो उसने अपनी पत्नी से भी उसकी बातचीत कराई। पत्नी ने भी विश्वास दिलाया कि उन दोनों का तलाक होने वाला है और फिर तुम दोनों शादी कर सकते हो। आरोप है कि उसके बाद युवक ने उसे विश्वास में लिया। फिर ऋषिकेश और मसूरी ले जाकर शारीरिक संबंध स्थापित किए। फिर युवक शादी की लगातार बात कहकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि फिर युवक ने उससे दूरी बना ली और उसकी अश्लील फोटो कब्जे में होने की बात कहकर उससे शादी से इनकार कर दिया। उलटा धमकी दी कि यदि शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसकी फोटो सार्वजनिक कर देगा। आरोप है कि युवक ने दीपा नाम की युवती के उसकी प्रेमिका होने की बात भी कही। फिर एक दिन दीपा नाम की युवती ने भी मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed